उरई के मेडिकल कालेज में उत्तर प्रदेश का पहला एम्स स्तर का इमरजेंसी वार्ड , डी एम चांदनी सिंह ने फीता काट कर किया उदघाटन

उरई |  जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने राजकीय मेडिकल कालेज मे एम्स की तर्ज पर बनाये गये इमरजेंसी वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। अपने किस्म का उत्तर प्रदेश का किसी  जनपद में यह पहला  इमरजेंसी वार्ड होगा | इसमें दवाइयां, चेकअप सुविधा, 24 घण्टे चिकित्सक मौजूद रहेगे| इसके चलते  किसी भी मरीज को अब जनपद से बाहर रिफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी । राजकीय मेडिकल कालेज में ही हर मरीज को बेहतर उपचार दिया जायेगा |

डी एम ने इस दौरान  कोरोना हेल्प डेस्क, इमरजेंसी वार्ड, ई0सी0जी0 वार्ड, अल्ट्रासाउण्ड वार्ड, एक्सरे वार्ड, ओ0पी0डी0 काउण्टर आदि का निरीक्षण करते हुये संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । उन्होने निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जाने वाली दवाईयां व अन्य सुविधायें के बारे में जानकारी ली जिस पर प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज उरई डा0 आर0के0 मौर्या ने बताया कि उपचार के लिये समस्त दवाइयां उपलब्ध है | मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। 

इस अवसर पर सी0एम0एस0 प्रशान्त निरंजन, उप प्रधानाचार्य अपूर्व अग्रवाल, प्रधानाचार्या नर्सिंग रीना कुमारी, डा0 एस0डी0 चैधरी, जितेन्द्र मिश्रा, डा0 शैलेन्द्र वर्मा, डा0 अरविन्द राजपूत, डा0 सुशील कुमार, डा0 अरूण, डा0 निर्भय सिंह, राकेश कुमशवाहा फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a comment