कोंच-उरई | कैलिया थाना की जगनपुरा चौकी के तेज तर्रार प्रभारी धीरेंद्र कुमार पटेरिया हमराही सिपाही के साथ गस्त पर थे तभी एक संदिग्ध पुलिस को देख कर हडबडा गया | इससे पुलिस को शक हुआ और दौड़ाकर उसे पकड़ लिया| जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई | इस पर मुकदमा धारा 60 आबकारी एक्ट मे दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया | उसका नाम ग्राम धौरपुर निवासी रवि पुत्र ग्यादीनबताया गया है | चौकी के प्रभारी धीरेंद्र कुमार पटेरिया ने कहा है कि उनके चौकी क्षेत्र मे अवेध शराब की बिक्री किसी सूरत मे नही होने दी जायेगी | जो लोग इसमे लिप्त हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी | उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि उनके गाँव मे अगर कोई व्यक्ति इस तरह का अवेध काम करता है तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें जिससे उसके खिलाफ कार्यवाही की जा सके |






Leave a comment