कोंच-उरई |  नव निर्वाचित चेयरमेन प्रदीप कुमार गुप्ता ने पार्टी लोगो के साथ सोमवार को नगर पालिका कार्यालय का ओचक निरीक्षण किया | इस निरीक्षण के चलते  पालिका कार्यालय में  हड़कम्प मचा गया |  जो कर्मचारी इधर उधर थे फौरन ही अपनी अपनी सीट पर  पहुँच गए|  पालिका चेयरमेन प्रदीप कुमार गुप्ता ने नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन को बुलाकर कहा कि नगर में साफ सफाई अच्छी तरह से कराई जाए | साथ ही किसी भी नागरिक को पालिका से जुडी किसी भी प्रकार समस्या न आने दें |  बरसात के पूर्व अच्छी तरह से नाले नालियों  की साफ सफाई कर अच्छी व्यवस्था करें ताकि जल निकासी बराबर होती रहे | उन्होंने कहा कि पालिका कार्यालय में आने वाले लोगो की समस्या को गम्भीरता पूर्वक सुना जाए और जो भी समस्या हो उसका निराकरण किया जाए | इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक हरि शंकर निरंजन,  राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार यादव,  लेखाकार आशुतोष सिंह चौहान , लिपिक विजय अवस्थी , जीवन लाल , सीमा बेगम , शिवम ताम्रकार , ब्रजलाल , प्रभुदयाल कुशवाहा ,कैसर जहाँ आ, शीष यादव,  विनीत मिश्रा , लकी दुबे , पवन वर्मा , राम कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे |

Leave a comment