मैनपुरी के 5 बहेलियों को पुलिस ने डकैती डालने की योजना में भेजा जेल , मुठभेड़ में पकड़ने का किया दावा

उरई | कोतवाली पुलिस ने डकैती डालने की योजना का आरोप लगाते हुए 5 लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किये जाने का दावा किया है जिनके पास से तमंचा आदि सामान की बरामदगी भी दिखाई गयी है |

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में इनके नाम अमरपाल बहेलिया  , सुबोध बहेलिया , देवेन्द्र बहेलिया , पदम् सिंह बहेलिया और मोहन बहेलिया सभी निवासी गण जनपद मैनपुरी बताये गए हैं | पुलिस को इनसे 2 तमंचे और प्लास , पेचकस मिले | इनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं | हालांकि पुलिस ने विज्ञप्ति में यह खुलासा नहीं किया है कि ये किस जगह डकैती डालने का इरादा बनाए थे |

Leave a comment