सेवा से मिलता सम्मान, भारत विकास परिषद की उरई मुख्य शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह


उरई।
भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा उरई के पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह श्निवार की रात न्यू मंगलम गेस्ट हाउस में क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयुक्त महा सचिव भारत भूषण जुनैजा, रीजनल मंत्री इं0 अजय इटौरिया, समग्र ग्राम परियोजना के उप चेयरमैन जीवनराम गुप्ता क्षेत्रीय सचिव संस्कार सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रान्तीय अध्यक्ष डा0 चन्द्रप्रकाश गुप्ता और राष्ट्रीय टीम की सदस्य अमिता जैन भी मंचासीन रही।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे राघवेन्द्र कनकने ने अतिथियों से मां भारतीय एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्जवलित करवाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। निवर्तमान सचिव राजेश चन्द्र ने 2022-23 वर्ष के कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की वहीं निवर्तमान कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कोष का व्यौरा पढा। निवर्तमान अध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा और सचिव राजेश चन्द्र ने अपने कार्यकाल में सहयोग के लिए सदस्यो और प्रभारियों का अभार जताया।
इसके बाद अधिष्ठान अधिकारी डा0 चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश निगौतिया और सचिव प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवि इटौदिया, महिला संयोजिका ऊषा निंरजन को अपने दायित्व का बोध करात हुए शपथ दिलायी। डा0 गुप्ता ने कहा कि परिषद हर क्षेत्र में अग्रणी होकर सेवा कर रही है।
10 नये सदस्यांे को परिषद से जोडा गया जिनसे इं0 अजय इटौरिया रीजनल मंत्री ने दाम्पत्य सदस्यता का संकल्प कराया। अजय इटौरिया ने कहा कि सभी नये सदस्यों को बधाई और शुभकामनाओं के साथ आशा प्रकट करते है कि वे सेवा भावना का परिचय देकर परिषद को आगे बढाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उरई में स्थाई प्रकल्प की स्थापना होनी चाहिए जिससे भारत विकास परिषद के द्वारा लोगों की और मद्द की जा सके। उन्होंने मुख्य अतिथि मुकेश जैन से अपील की कि वे स्थाई प्रकल्प के लिए यहां भवन बनायें। इस अवसर पर जीवनराम गुप्ता ने भारत विकास परिषद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि भारत भूषण जुनैजा और अमिता जैन ने भी परिषद के नये पदाधिकारियों को उत्साहित किया। नव निर्वाचित सचिव प्रवीण गुप्ता ने कहा कि पुरानी टीम के अधूरे कार्यो को पूर्ण कराने का प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। अध्यक्ष राजेश निगौतिया ने कहा कि हर सदस्य के सहयोग से ही वे कार्य कर पायेगें।
इस अवसर पर भूपेन्द्र टोनी अध्यक्ष गहोई सेवा मण्डल एवं उनकी टीम की जालौन शाखा से पवन अग्रवाल, उरई की दोनों शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित महावीर सरावगी, संतोष गुप्त, प्रान्तीय उपाध्यक्ष लखनलाल चंदिया, अजय महतेले, विनय गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय हरकौती, मंजू गुप्ता, चन्द्र भान गुप्ता, रामकिशोर पहारिया, संतोष गुप्ता, रमाकांत द्विवेदी, अलका कठिल आदि भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

Leave a comment