कोविड का खतरा टलने के बाद एट जंक्शन पर बहाल किया जाए प्रमुख ट्रेनों का ठहराव

कोंच-उरई | भारतीय जनता पार्टी के कोंच नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने  झांसी में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष से भेंट करके  उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें  मांग की गई है कि एट रेलवे जंक्शन पर कोरोना काल से कई ट्रेनों का रुकना  बंद है | अब स्थिति सामान्य हो जाने पर   ट्रेनों के स्टॉपेज पुनः बहाल किए जायें जिससे नगर के लोगो को रेल सुविधाओ का लाभ समय से मिल सके | उन्होंने इसे लेकर बताया कि  झांसी कानपुर रेल पथ दोहरी करण का कार्य पूर्ण हो चुका है | जिसका  क्षेत्रीय  यात्रियों को को दिया जाना चाहिए | उन्होंने चिन्हित करते हुए डीआरएम को अवगत कराया कि ट्रेन नं० 11123 व 11124 अपडाउन बरौनी ग्वालियर मेल , ट्रेन नं0- 09167 व 09168 अपडाउन अहमदाबाद बनारस साबरमती एक्सप्रेस, ट्रेन नं0- 11015 व 11016 मुम्बई- गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस इन सभी ट्रेनों का ठहराव एट जंक्शन पर विगत तीन वर्ष से न होने के कारण एट कोंच क्षेत्र के हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | महामारी के पहले इन सभी ट्रेनों का नियमित ठहराव एट जंक्शन पर होता था | साथ ही एट जंक्शन पर कोच डिस्प्ले लगाई जाये, जिससे कि ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a comment