कोंच-उरई | कोंच सर्किल के थाना कैलिया में नये प्रभारी राम प्रकाश ने कार्य भार संभाल लिया है| एक मुलाकात मे नये थाना प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि वह जनपद महोबा के मूल निवासी हैं | वह जनता की सेवा करने पुलिस विभाग में आये हैं | उन्होंने कहा कि उनका खुला एलान है कि अपराधी या तो सुधर जाएँ वरना उनका इलाका छोड़ दें | वे क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई कानून विरोधी काम नही होने देंगे| मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गाँवों पर उनकी कड़ी नजर रहेगी| क्षेत्र मे अवेध शराब की तस्करी किसी भी सूरत मे नही होने देंगे | जुआ आदि खिलाने वाले जेल भेजे जायेंगे | उन्होंने साफ कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सरकार की मंशा अनुसार ही कार्य होगा | पीड़ित व्यक्ति के लिए उनके दरवाजे दिन रात खुले हुए हैं |







Leave a comment