
कोंच –जालौन | प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने आज एक पत्र जारी करते हुए बताया कि जनहित में पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग और निदेशक सतर्कता प्रभार सम्हाले विजय कुमार को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी इस पद स्थायी नियुक्ति होने तक प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है जैसे ही यह खबर तहसील कोंच क्षेत्र के उनके पैतृक ग्राम सतोह के बाशिंदों को मिली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गयी | वे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करने लगे | आपको बता दें कि कानपुर जिले में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर रहे कोंच तहसील के ग्राम सतोह निवासी राम प्रसाद के चार पुत्रों में आज कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त हुए विजय कुमार दूसरे नंबर के बेटे हैं | सबसे बड़े अजीत सिंह इनकम टैक्स विभाग में रहे हैं , दूसरे नम्बर के बिजय कुमार जिन्हें कार्यवाहक डी जी पी बनाया गया , तीसरे नम्बर के भाई हेमन्त कुमार इंस्पेक्टर और सबसे छोटे बबलू झांसी में रहते हैं |
कार्यवाहक डी जी पी बने विजय कुमार का जन्म ग्राम सतोह में ही हुआ है और उनकी शिक्षा दीक्षा पी पी एन कालेज कानपुर में हुई | आई पी एस अधिकारी बनाने के बाद उन्हें एसपी का पहला दायित्व बाँदा में मिला | इसके बाद वह कानपुर , आगरा, गोरखपुर आदि जनपदों में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे | ग्राम प्रधान हरिकिशोर पटेल ने बताया कि उनके ग्राम सतोह के निवासी आई पी एस विजय कुमार को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक डी जी पी बनाये जाने पर ग्राम में जश्न का माहौल है | हम लोगों ने निर्णय लिया है कि हम ग्राम में विजय द्वार उनके सम्मान में बनायेंगें |







Leave a comment