उरई | प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जिले के दौरे में महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की | साथ ही सखी वन-स्टॉप-सेन्टर का उद्घाटन, आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण व टी0एच0आर0 प्लान्ट हरसिंहपुर (विकास खण्ड कुठौन्द) का निरीक्षण ।
कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के समस्त सी0डी0पी0ओ0 एवं मुख्य सेविकायें तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राज्यमंत्री जी द्वारा जनपद में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों की प्रगति, आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन, अनुपूरक पुष्टाहार वितरण एवं लाभार्थियों को आधार से लिंक किये जाने की विस्तृत समीक्षा की | उन्होंने निर्देशित किया कि जो आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माणाधीन हैं उन्हें अति शीघ्र पूर्ण कराते हुये उनमें आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित कराये जाएँ तथा सभी सी0डी0पी0ओ0 एवं मुख्य सेविकाओं को सख्त निर्देश दिये गये कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र नियमानुसार संचालित हो, केन्द्र पर बच्चे उपस्थित रहें तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा दी जाये। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण मानक के अनुसार किये जाये तथा अनुपूरक पुष्टाहार के वितरण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये |







Leave a comment