लखनऊ।
प्रदेश की राजधानी में एडवोकेट महेन्द्र तिवारी के नेतृत्व मंे संचालित बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद ने जालौन जिले के मूल निवासी आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाये जाने पर हर्ष प्रकट किया है। इसे लेकर महेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि यह बुन्देलखण्ड के लोगों के लिए गौरव का विषय है। विजय कुमार ने प्रदेश पुलिस की सर्वोच्च कुर्सी तक पहुंच कर जालौन जिला और बुन्देलखण्ड अंचल का मान बढाया है।
एडवोकेट महेन्द्र तिवारी ने बताया कि विजय कुमार संगठन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो चुके है। उनका आत्मीय स्नेह परिषद के लोगों को प्राप्त हुआ था। उन्होंने विजय कुमार को ईमानदार और संवेदनशील अधिकारी बताया जिनके मन में बुन्देलखण्ड के लिए कुछ करने की ललक रही है।
उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही बधाई देने के लिए उनसे भेट करेंगे और बुन्देलखण्ड में खास तौर से जालौन जनपद में पुलिसिंग को लेकर स्थानीय लोगों की अपेक्षाओं पर इस दौरान चर्चा भी करेंगे।







Leave a comment