उरई | जालौन के लोकप्रिय ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन की पिछले दिनों दिवंगत हुईं माँ को उनके त्रयोदशा के दिन अपना रसोई में श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस दौरान उनका स्मरण करते हुए प्रमुख लोगों ने जरूरत मंदों को अपने हाथों से भोजन परोस कर खिलाया |
इस अवसर लम्बे समय से किसी को शहर में किसी को भी भूख न सोने देने के संकल्प के साथ अपना रसोई का प्रेरणामय संचालन कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने श्री निरंजन की पुण्यात्मा माँ कलावती जी को ममता की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को सदैव लोगों की सेवा व जरूरतमंदों की प्रेरणा दे कर उनमें शुभ संस्कार जगाये | उन्ही का पुण्य प्रताप कि आज रामराजा जी यश और खुशहाली के पायदान चढ़ने में सफल हैं | भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव उपाध्याय ,जालौन सेवा समिति के संरक्षक महेंद्र पाटकार मृदुल, अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा , प्रलुव्य निरंजन , मनुराज तिवारी , अमर सिंह निरंजन कानपुर, राजवीर सिंह राजावत , बी डी सी मोहित गोस्वामी , अशोक पटेल , संजीव पटेल , कौशलेन्द्र सिंह रानू , कामता प्रसाद मास्टर साहब , दीपू , राजवीर सिंह जादौन आदि भी उपस्थित रहे |







Leave a comment