उरई।
मंगलवार को आई तेज आंधी के चलते जिलाधिकारी का चैम्बर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण डयूटी अफसर को बगल के दूसरे कक्ष में फरियादियों की सुनवाई के लिए बैठना पडा। इस बीच जिलाधिकारी के चैम्बर में मरम्मत होती रही। उम्मीद है कि कल तक उनका चैम्बर पूर्ववत व्यवस्थित हो जायेगा।
बताया गया है कि आंधी के कारण डीएम के चैम्बर की पीओपी से बनी सीलिंग हवा के दबाव के कारण झुक गयी। गनीमत यह है कि उस समय डीएम के मौजूद न होने के कारण चैम्बर खाली था जिससे किसी के चुटहिल होनेे की नौबत नहीं आ पायी। जानकारों का कहना है कि जिलाधिकारी कार्यालय की ऊपर की खिडकी के कांच टूटे है जिससे हवा भर जाने के कारण पीओपी से बनी सीलिंग झुक गयी। डीएम चांदनी सिंह आज मेडिकल काॅलेज में प्रमुख सचिव परिवहन की उपस्थिति में हो रही कार्यशाला में थी जिसके कारण अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सौरभ पाण्डेय जन सुनवाई के लिए डयूटी अफसर की भूमिका निभा रहे थे। उन्हें डीएम कार्यालय के बगल के एक कमरे में बैठकर काम करना पडा।







Leave a comment