उरई।
पुलिस लाइन के क्वार्टर में रह रहे हैंडकांस्टेबिल ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। दावा किया गया है कि उसके पास से पुलिस अधिकारियों को सुसाइड नोट बरामद हुआ जिससे अन्दाजा लगाया जा रहा है कि किसी पारवारिक कलह के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया है।
सीओ सिटी के कार्यालय में तैनात हैंडकांस्टेबिल जयचन्द्र प्रजापति ने आज विभागीय आवास मेें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे सारा विभाग स्तब्ध रह गया। उसकी आत्महत्या की वजह पूरे तौर पर तो सामने नहीं आयी है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह सुसाइड नोट छोड गया है जिससे पता चलता है कि पारिवारिक विवाद के कारण वह अवसाद में था।
जयचन्द्र बांदा जनपद का रहने वाला था। अधिकारियों ने मृत सिपाही का पंचनामा भरवाकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही उसके परिजनों को भी घटना की सूचना भेज दी गयी है।

Leave a comment