अन्याय से पीडित हर व्यक्ति के लिए पत्रकार ही बनते है तारणहार

 
कुठौंद-उरई।
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर मनोहर गार्डन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान विचार प्रकट करते हुए पत्रकारों ने अपने पेशागत पूर्वजों द्वारा शौंपी गयी निष्पक्षता, निर्भीकता व ईमानदारी की मशाल को जलाये रखने का संकल्प जताया।
इस अवसर पर पत्रकारों ने कलकत्ता में उद्दन्त मार्तण्ड समाचार पत्र निकाल कर हिन्दी पत्रकारिता की नीवं रखने वाले पंडित जुगलकिशोर शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों ने कहा कि जहां शासन व प्रशासन की निगाह नहीं पहुंच पाती उसको पत्रकार बंधु अपनी कलम से लिखकर शासन तक पहुंचाते है। हर पीडित चाहे वह नेता आदि बडा अधिकारी हो या आमजन जब भी उसके साथ अन्याय होता है वह पत्रकारों की ही शरण लेता है। इसलिए पत्रकारों की भूमिका समाज में आज भी महत्वपूर्ण है। समाज को चाहिए कि वह पात्रकारों की मद्द में आगे रहे ताकि संकट होने पर उसकी लडाई लडने वाले जीवित रह सके।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में पंडित जुगलकिशोर शुक्ला के चित्र पर फूल मालाए पहनायी गयी। इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह राठौर, राजू यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, नारायण तिवारी, आरपी वर्मा, हरी सिंह यादव, शिवानी राजपूत, आदित्य ठाकुर, मनमोहन सिंह, मोहित शुक्ला, विनोद शुक्ला, विजय पाल, हरिशचन्द्र भदौरिया, रामसिंह सेंगर, उदय चतुर्वेदी, भोला पाठक, गोपाल द्विवेदी आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a comment