
उरई | अखबारों में छपी खबरों के माध्यम से अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने में सहूलियत होती है, इसलिए वर्तमान समय में अखबार की खबरों का बहुत ही अधिक महत्व है। सभी लोग निष्पक्ष एवं ईमानदारी से अपनी लेखनी के माध्यम से समाचारों को प्रकाशित कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे। यह उद्बोधन उपजिलाधिकारी केके सिंह ने व्यक्त किए। स्थानीय मोहल्ला अदल सराय में स्थित मां गायत्री विद्यालय के परिसर में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था के जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में हिंदी पत्रकारिता की बहुत ही उपयोगिता है, इसलिए समाचार के प्रकाशन के दौरान सभी पत्रकारों को गंभीरता बरतने की जरूरत रहती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता समाज का दर्पण है तथा दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता है। पुलिस उपाधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि समाज में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा शांति व्यवस्था को स्थापित करने के लिए पत्रकारों की भूमिका जोरदार रहती है, इसलिए खबरों में संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी पत्रकार की कोई भी समस्या है तो वह मुझे अवगत करा सकता है, समस्या का गंभीरता से समाधान कराया जाएगा। बुजुर्ग पत्रकार बृजेंद्र सिंह चौहान ने युवा पत्रकारों को नसीहत देते हुए अवगत कराया कि हर खबर को ब्रेकिंग न्यूज़ के तौर पर नहीं उजागर करना चाहिए और न ही जल्दबाजी में अपुष्ट खबर प्रकाशित करना चाहिए। समाज के हर एक नागरिक को पत्रकारों से बहुत ही अपेक्षा होती है। इसलिए खबरों में संवेदनशीलता बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष महावीर याज्ञिक, ज्ञानेंद्र मिश्रा अरविंद राठौर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक पुरवार तथा संचालन एडवोकेट दीपचंद्र सैनी के द्वारा किया गया। तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, देवेंद्र चतुर्वेदी अवधेश बाजपेई, दीपू चौहान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया, अंकित गुप्ता, मनोज कुमार,सुधीर मिश्रा, पवन गुप्ता फहीम खान, रहमत खान, कैफ रजा, रवि राठौर, काका ठाकुर, अश्विनी निषाद, अश्वनी पाल, आरिफ रजा, जाबिर अली, श्यामू पाल आदि पत्रकारों के अलावा समाजसेवी भगवान दास खटीक, माता प्रसाद निषाद समेत भारी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पत्रकारिता का डिप्लोमा हासिल करने वाले रवि राठौर, अरविंद राठौर तथा शिवम कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में बृजेंद्र निषाद समेत आधा दर्जन पत्रकारों ने डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण की







Leave a comment