चुर्खी रोड पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, तोडे पछैया लुहारों के डेरे

 
उरई।
गुरूवार को चुर्खी रोड पर प्रशासन ने सडक किनारे डेरा जमाये पछैया लुहारों को खदेडकर हटा दिया ताकि राहगीरों के लिए आवागमन शुगमता हो सके।
चुर्खी रोड पर कलेक्ट्रेट चैराहे से महाराणा प्रताप चैराहे तक सडक चैडीकरण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही जिलाधिकारी चांदनी सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश ने आज पुलिस व नगर पालिका की टीम को साथ लेकर सडक किनारे अतिक्रमण को हटाने का अभियान छेडा। इसमें पछैया लुहारों के डेरे बुलडोजर के मदद से हटवाये गये। सरकारी नाले और फुटपाथ एवं सडक के किनारे अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर बुलडोजर जमकर गरजा। इसमें गैर कानूनी निर्माण को बेहिचक ध्वस्त किया गया।
इसे लेकर नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश ने बताया कि पछैया लुहार परिवारों को पुर्नवास के लिए कांशीराम गरीब आवास योजना मंे बने फ्लैट आवंटित किये जा चुके है। इन परिवारों को उनमें जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में सडक मार्गों को अवरूद्ध नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए अतिक्रमण हटाओं अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों से कहा कि वे स्वयं अपने कब्जे हटा ले अन्यथा प्रशासन उनके निर्माण को ध्वस्त कर देगी और सडक किनारे रखे सामान को जब्त कर लिया जायेगा।

Leave a comment