उरई दिनांक 01 जून 2023(सू०वि०)।
फुटपाथी दुकानदारों की मदद के लिए बनायी गयी प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (पी०एम० स्वनिधि) योजनान्तर्गत गुरुवार को एक दिवसीय “पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन सरकार पैलेस में जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में किया गया| जिसमें पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत प्रथम ऋण हेतु 25 , द्वितीय ऋण हेतु 13 एवं तृतीय ऋण हेतु 03 स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को प्रदान किये गये |
जनपद में पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत अब तक शहरी पथ विक्रेताओ को प्रथम ऋण 6390 , द्वितीय ऋण 682 एवं तृतीय ऋण 32 लाभार्थियों को वितरित किये गये हैं। योजना में डिजिटल लेनदेन का प्रयोग करने वाले 68 स्ट्रीट वेण्डर्स को प्रशस्ति पत्र एवं 37 स्ट्रीट वेण्डर्स को माया सरकार से प्राप्त परिचय बोर्ड का वितरण इसके अतिरिक्त महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले स्वयं सहायता समूहों , विभागों, बैंको को सहभागिता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
सभी प्रमाण पत्रों का वितरण जिलाधिकारी ने किया | इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, जिला पूर्ति विभाग एवं अग्रणी जिला बैंक (इण्डियन बैंक) द्वारा अपने अपने विभाग का स्टॉल लगाया गया तथा लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
स्वनिधि योजना के अन्तर्गत ऋण प्राप्त पथ विक्रेता एवं उनके परिवार के सदस्यों को लाभान्वित करने के लिए (सोशियो इकोनोमिक प्रोफाइलिंग) 08 योजनाओं में आवेदन कराये गये। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, अभिषेक कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा उपस्थित शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं परिचय बोर्ड दिये गये। शहरी आजीविका केन्द्र एनयूएल के प्रबन्धक अब्दुल खालिद द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
इस अवसर पर सुनील कुमार मिश्रा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, प्रियांक निगम, पंजाब नेशनल बैंक, अवनेश गोयल इण्डियन बैंक अहमद असकरी शहर मिशन प्रबन्धक एन०यू०एल०एम० टूडा. योगेन्द्र सिंह समुदायिक आयोजक एल०एम० टूटा एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ, हंसराज पाठ्या, विनोद राजपूत, गौरव, अपूर्व चन्द्र मिश्रा, केश कुमार अंकित पटेल सुशील शिवम पाठक, सपना तिवारी, रोहित पिप्पल आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment