उरई | भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष द्विजेन्द्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में भाकियू नेता बृजेश राजपूत, रामकुमार पटेल, दिनेश प्रताप गौर, भगवानदास, भवन राजपूत, चतुर सिंह, मंगल, चंद्रमोहन, देवेन्द्र विदुआ, भगत सिंह, बृजपाल, हरीशंकर आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए मांग उठाई है कि केन्द्र सरकार महिला पहलवानों को दिल्ली के जंतरमंतर धरना जारी रखने की अनुमति दे तथा महिला पहलवानों के साथ क्रूरता के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये | इसके साथ बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार कर तेजी से चार्जशीट दाखिल करने और अभियोजन के लिए हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ की जाये तथा भारत की बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए जल्द से कार्य करने और देश को शर्मसार करने वाली इस घिनौनी गाथा को समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भेज रहे हैं ।






Leave a comment