उरई।
केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार के संचालकों के कशमकश भरे चुनाव में आज उरई व्यक्तिगत क्षेत्र से राजकुमार सिंह और अजय मेहतेले निर्वाचित हुए है। उधर कालपी से शत्रुघन सिंह यादव को विजय घोषित किया गया है। जबकि कोंच व्यक्तिगत क्षेत्र से प्रमोद कुमार उर्फ गौरव महाराज व नेहा उपाध्याय को सफलता मिली है। उपभोक्ता भण्डार के 14 सदस्यीय संचालक मण्डल में 12 के लिए चुनाव प्रक्रिया करायी जानी थी। जबकि 02 शासन द्वारा नामित होंगे। ध्यान रहे कि 7 सदस्य नामांकन के ही दिन एक-एक प्रत्याशी मात्र के पर्चे भरने से निर्विरोध हो चुके थे। 5 के लिए आज मतदान कराया गया था। अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को होगा।






Leave a comment