कालपी-उरई | बुधवार को प्रदेश की महिला कल्याण एंव बाल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रतिभा शुक्ला तथा पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारिसी का नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं, महिलाओं तथा समर्थको के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया |

मोहल्ला रामचबूतरा में  समाजसेवी संस्था कालपी रक्षा समिति के प्रबंधक अशोक वाजपेई के आवास पर  आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मनोज पांडेय, अनुराग पंडित, सोनू महाराज, बुजुर्ग नेता पृथ्वी राज सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज पांडेय, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ज्योति विश्वकर्मा , प्रमुख योग शिक्षिका रजनी पाल, ऊषा शुक्ला,  पूर्व सभासद भारत सिंह यादव, अतुल सिंह चौहान,  सुरजीत सिंह चौहान,  अश्विनी तिवारी, गणेश तिवारी, राठौर समाज के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, ब्रह्मा सिंह यादव आदि ने फूल मालायें भेंट कर मंत्री की अभ्यर्थना की  वही माला पहना कर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी का जोरदार स्वागत किया |  इस मौके पर प्रतिभा शुक्ला ने कहां कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं तथा बच्चों के लिए तमाम प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं |  नौनिहालों को मुफ्त में शिक्षा, मुफ्त में पुस्तकें, मुफ्त में ड्रेस आदि सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही है |  कार्यकर्ताओं से पात्रों को ही इनका लाभ सुनिश्चित करने में सहयोग देने की अपील की |

Leave a comment