कालपी-उरई | पुलिस अधीक्षक के आदेश पर  कोतवाली  एडिशनल इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का स्थानांतरण इसी पद पर थाना एट के लिए हो गया है जबकि पुलिस लाइन से 14 सिपाहियों को स्थानीय कोतवाली में लाया  गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ को उदयवीर सिंह के स्थान पर कालपी कोतवाली के  अतिरिक्त इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती मिली है। इसी प्रकार फेरबदल के तहत पुलिस लाइन के 14 सिपाहियों को कालपी कोतवाली में नवीन तैनाती दी गईं  है। पुलिस लाइन से आने वाले सिपाहियों में मोहम्मद मुईद, संजय सिंह, परवेज, होशियार सिंह, रजनीश, रजनेश, राहुल कुमार ,सुमित कुमार, वीरेंद्र कुमार ,सुशील कुमार ,ताराचंद्र के नाम शामिल हैं  ।

ज्ञात हो कि 2 दिन पहले यहाँ के  तीन सिपाहियों जयकरण सिंह, सोमेश कुमार तथा अमित कुमार को हटा दिया गया है | नई तैनातियों से पर्याप्त बल की पूर्ति संभव होगी |

Leave a comment