उरई।
कालपी में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसी बीच नदी में गिरने की एक ओर घटना तब हुयी जब पिता के साथ बाइक से जा रही किशोरी तेज हवा के कारण नदी में जा गिरी हालांकि उसे नाविकों की मदद से बचा लिया गया है।
नदीं में कूंदी विक्षिप्त महिला का नाम परवीना बताया गया है जिसके परिजन उसे ठीक कराने के लिए खानकाह शरीफ में लाये थे। ग्वालियर की रहने वाली यह महिला 40 दिन से यहीं थी। उसने आज सिरफिरेपन में नदी मंे छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरो को बुलवाकर उसकी खोज करायी गयी। लेकिन अभी तक नदी में उसका पता नहीं चला है। इसी दौरान एक और अजीब हादसा हुआ जिसमें 15 वर्षीय बालिका आंकाक्षा कुशवाहा पुत्री श्री चंद कुशवाहा निवासी ग्राम बघई थाना कबरई जिला हमीरपुर अपने पिता के साथ बाइक से भोगनीपुर की तरफ जा रही थी तभी उसका पर्स यमुना नदी के पुराने पुल की रेलिंग के समीप गिर गया जिसको उठाने के लिए जैसे ही वह किनारे पहुंची हवा के झोंकों से ढगमगाकर वह नदी में गिर गयी। गलीमत यह रही कि महिला को नदी में खोज रहे गोताखोर करेला तथा कुवंरलाल मौके पर थे जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची जहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने किशोरी के माता पिता से कोई कार्यवाही न करने की बात लिखित में लेकर उनकी पुत्री उन्हें सुपुर्द कर दी।






Leave a comment