नुक्कड़ नाटक के जरिये जल संरक्षण का पाठ पढ़ाया

उरई | नेहरू युवा केंद्र संगठन मुख्यालय के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक रामपुरा के ग्राम जाजेपुरा में केच दे रेन विषय पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। जिसमे  स्वयंसेवकों द्वारा जल संरक्षण के विषय में ग्राम वासियों को जागरूक किया गया  तथा जल को व्यर्थ न करने की अपील की  गयी । इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण हेतु शपथ भी ली गई | इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रविदत्त दीक्षित द्वारा बताया गया कि कैच दे रेन के तीसरे चरण के तहत लोगों को जल संरक्षण के विषय में जागरूक करने हेतु नेहरु युवा केंद्र जालौन द्वारा  इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जिससे कि लोग जल के महत्व को समझें तथा इसके  दुरुपयोग से बचें।  इस अवसर पर शिल्पी, मुस्कान,प्रिया, गौरी शर्मा, सिमरन,खुशी,मोहन, मोहित, ऋषभ शर्मा,आशिकी याज्ञिक, आलोक द्विवेदी इत्यादि  उपस्थित रहेl

Leave a comment