कोंच-उरई | बुधबार को तहसील के ग्राम महेशपुरा के प्रधान राम प्रकाश कुशवाहा की अगुवाई में ग्रामीण एसडीएम अंगद सिंह यादव से मिले| गाँव के लोगों ने, एक ज्ञापन एसडीएम अंगद सिंह यादव को देते हुए अवगत कराया कि महेशपुरा में मैन रोड पर डामरीकारण पी डब्लू डी द्वारा कराया जा रहा है | ग्राम महेशपुरा से यह सड़क अवधपुरी गाँव तक बन रही है जिसमें पहला कोट इतना खराब और घटिया डाला गया है कि अभी से ही यह उखड़ने लगा है | पहले कोट को मिट्टी डाल कर रोलर चलवाया जा रहा है | जाहिर है कि सड़क का निर्माण पूरी तरह अधोमानक हो रहा है जिस पर हमें घोर आपत्ति है | जब हम गाँव वालों ने ठेकेदार व मेट से बात की तो उन्होंने कहा कि इसी तरह से काम होगा | जो करना है करो | इसलिए उक्त कार्य रोक कर रोड में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की जांच कराई जाए | इस अवसर पर करण वीर सिंह , ज्ञान सिंह , साहब सिंह , जगराम, अजय सिंह, जयदीप कुशवाहा , अंकित सिंह , सूरज, बलवान सिंह, हमीर सिंह, सुंदर सिंह , राज बहादुर , महेंद्र सिंह , चन्द्र भान सिंह , दीपक कुमार , बाबू सिंह सहित गाँव के कई लोग मौजूद रहे |






Leave a comment