सरकार के एहसान का बोझा लादने में चुनाव तक न रखेंगे कसर


उरई।
न केवल काम हो बल्कि आम लोगों को उनके लिए काम होते दिखे इस सूत्र के तहत काम कर रही सरकार अगले वर्ष होेने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युद्ध स्तर पर अपने कामों की छाप लोगों पर छोडने में कोई कसर नहीं उठा रख रही है। प्रभारी मंत्रियों के अपने जिलों में ताबडतोड दौरो के कार्यक्रम इसी मकसद से बनाये जा रहे है। जालौन जिले के प्रभारी कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति गुरूवार की शाम इस क्रम में फिर यहां आ पहुंचे है। आज रात स्थानीय लोक निर्माण निरीक्षण गृह में उनका विश्राम हुआ। इसके बाद शुक्रवार को वे केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जालौन काॅपरेटिव बैंक में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में सम्मिलित होंगे और जिला भाजपा के सोशल मीडिया सम्बन्धी कार्यक्रम मंे सहभागिता करेंगे। दोपहर 12 बजे सेंगर पैराडाइज में भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित है जिसे उन्हें सम्बोधित करना है। अपरान्ह 2 बजे वे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से आज आगरा की ओर प्रस्थान कर जायेंगे।

Leave a comment