उरई | तीन दिन पहले कदौरा थाना क्षेत्र के गाँव मैदाने बाबा का डेरा नगवा में कुल्हाड़ी से वृद्ध पर किये गए प्राणघातक हमले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है | इस बीच गंभीर हालत के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाये गए घायल को यहां से मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया था जहां वह अभी भी भर्ती है और उसकी हालत संगीन बनी हुई है |
बताया जाता है कि एक ही गाँव के रहने वाले दोनों पक्षों में पहले आत्मीय सम्बन्ध थे | घटना के दिन 31 मई को रात में लोगों की चर्चा के अनुसार शराब के नशे में झगड़ा हो गया जिसमें बाबूलाल (67 वर्ष) को कुल्हाड़ी मारे जाने के कारण इतना गहरा घाव हो गया कि वे मेडिकल कालेज में जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहे हैं | बाद में इसे ले कर उनकी पत्नी ने जगराम कोरी (६५ वर्ष ) , उसके पुत्र मनोज उर्फ़ मखन और नाती अंकित कोरी के खिलाफ नामित कर मुकदमा दर्ज कराया जिसे पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में पंजीकृत किया है | थाना प्रभारी अजय सिंह ने इसमें जगराम को आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है |







Leave a comment