विद्युत् अव्यवस्था से बिफरे किसानों का पॉवर हाउस पर धरना

सिरसाकलार-उरई |

विद्युत् अव्यवस्था से आक्रोशित किसान यूनियन का कार्यकर्ताओं ने गत दिनों 33 केवी फीडर पर धरना देकर विद्युत उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया | इस दौरान शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस फोर्स का जमावड़ा मौजूद रहा |

बतादें कि गत सोमवार को दिन के 1 बजे के लगभग किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अजय पालसिंह   ने पावर हॉउस पर समस्यायों को ले कर  मलथुआ , दमरास , जहटौली , लहरकनार,  जखा जीतामऊ आदि ग्रामों के किसानों के मोर्चा जमा दिया | उन्होंने गाँवो में जर्जर तारों से विद्युत आपूर्ति के कारण  खतरे की घंटी बजने की शिकायत करते हुए तार बदलने की मांग की | उनकी मांगे यह भी थीं कि खेतो में झुकें खम्बो सेझूलते  ढीले तार सही किया जाए,

कई जगहों पर इंसुलेटर टूटे हैं और  बगैर इंसुलेटर के आपूर्ति हो रही है इनमें इन्सुलेटर लगाये  जायें, जहटौली गाँव में स्कूल व बागों से होकर लाइन को रजवाहे से निकाला जाये ,

घरेलू बिल बढ़ चढ़ कर भेजे  जा  रहे हैं उन्हें संशोधित किया जाये,

ऑनलाइन शिकायतों के बाद भी ट्रांसफार्मरों को नही बदला जा रहा जिनको तत्काल बदला जाय आदि |    पावर हाउस  के गेट पर बैठकर धरना देते हुए किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने  शालीनता से अपनी बात रख कर उपखण्ड अधिकारी कुठौंद अखलेश कुमार यादव को ज्ञापन दिया |  तहसील अध्यक्ष का कहना है कि अगर 1 माह में हमारी समस्यायों का निस्तारण नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे जिस पर उपखण्ड अधिकारी  अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे स्तर की जो समस्याए हैं  उनका  1 माह में निस्तारण करा देंगे  अन्यमांगों को  जिला स्तर पर भेज कर हल कराने की कोशिश की जाएगी | साथ मे अवर अभियंता असीम सिद्धकी रहे।

किसान यूनियन के धरने को लेकर शांति व्यवस्था के लिए थानां प्रभारी केपी सरोज स्टाफ के साथ मुस्तैद रहे| किसान   यूनियन के जिला सचिव सतेंद्र  भदौरिया  , लल्लन प्रजापति ; गोपाल मिश्रा,  सुरेंद्र सिंह ,  भंवर सिंह , राजू , हनुमंत , हरनारायण पाल,  महेश सिंह , भूरे आदि धरने में शामिल  रहे |

Leave a comment