कोंच-उरई | चार जून दिन रविवार को विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है |  यह जानकारी देते हुए विमल नेत्र परीक्षण केंद्र के संचालक डा कुलदीप ने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को पुरानी स्टेट बैंक के पास अमर चन्द्र स्कूल डाॅ चन्देरिया के बगल मे स्थित विमल नेत्र परीक्षण केंद्र मे नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित होगा |  डा कुलदीप ने बताया कि इसमें निशुल्क परीक्षण किया जायेगा और शिविर में  जांच के बाद आखँ की जांच का जायेगी | साथ ही किफायती दरों पर चश्मा भी बनाकर दिया जायेगा |  उन्होंने क्षेत्र के लोगो से अच्छे समय का लाभ उठाने की अपील की |  यह शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा |

Leave a comment