जालौन में सपा के निर्वाचित वार्ड सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित

उरई | समाजवादी पार्टी की जालौन नगर इकाई ने  एक कार्यक्रम आयोजित कर नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी के जीते हुए सभासदों का सम्मान किया |  

इसमें  वार्ड नंबर 07 तोपखाना से सभासद प्रतिनिधि इरफान खान, वार्ड नंबर 13 रापटगंज से सभासद प्रतिनिधि नफीस सिद्दीकी, वार्ड नंबर 14 दबगरान से सभासद प्रतिनिधि अनिल यादव, वार्ड नंबर 16 पहलवानबाड़ा कटरा से नरसिंह यादव, वार्ड नंबर 18 मुरलीमनोहर से सभासद प्रतिनिधि शफीक राईन, वार्ड नंबर 24 चिमनदुबे से कफील कुरैशी का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और अंगवस्त्र उढ़ाकर सम्मान किया एवं मिष्ठान वितरण किया गया।

       इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मानसिंह वर्मा, थोपन यादव, बलवान सिंह गुर्जर, दीपू त्रिपाठी, लाखन निरंजन, सुरेशराव डेंगरे, संतराम कुशवाहा, लल्लू भईया विश्वकर्मा, संजय अवस्थी (गोल्डी महाराज), राजू यादव एवं गौरीश द्विवेदी आदि समाजवादी नेता उपस्थित रहे।

Leave a comment