कोंच –उरई | कोंच को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने एवं शहर, सिनेमा व गांव कस्बों की प्रति भाओं को एक मंच पर लाने जैसे विभिन्न उद्देश्यों के साथ सृजित कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का चतुर्थ संस्करण आगामी 7 जून से प्रारंभ होगा।
फेस्टिवल के संस्थापक /संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि चतुर्थ कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम में रखा गया है, इस बार फेस्टि वल को चार चरणों में विभाजित किया गया है जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाओं को अवसर मिल सके क्योंकि यह देश का एकमात्र ऐसा अनूठा फेस्टिवल है जो सिनेमा के साथ साथ साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और समाज सहित अन्य को भी मंच प्रदान करता है | उन्होंने बताया कि चतुर्थ कोंच फ़िल्म फेस्टिवल का प्रथम चरण ऑनलाइन सम्पन्न होगा जिसमें लखनऊ, कानपुर, दिल्ली,मुंबई, अकोला सहित विभिन्न शहरों की प्रतिभाएं “मेरी बैठक- मेरा मंच” सूत्र के तहत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। साथ ही इसी चरण में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित भारतेंदु नाट्य अकादमी के छात्र भी फेस्टिवल में अपने अभिनय की प्रस्तुति देंगे। प्रथम चरण को कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के सोशल मीडिया मंच पर आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब हो कि विगत तीन वर्ष से कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल सकारात्मक परिणाम दे रहा है। नेपाल की महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद शेख चाँद तारा सहित देश विदेश की तमाम हस्तियां फेस्टिवल की भूरि भूरि सराहना कर चुके है। पारस ने नगर वासियों से आव्हान किया कि कोंच इंटर नेशनल फ़िल्म फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए सभी साथ आये।






Leave a comment