-सूफियाना कलामों पर झूम उठे अकीदतमंद

-बेरी वाले बाबा का दो रोजा उर्स सम्पन्न

उरई। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल , इंसानियत के पैरोकार सूफी बुजुर्ग हजरत सैयद गाजी मंसूर अली शाह उर्फ बेरी वाले बाबा के दो रोजा 83 वें उर्स के दूसरे और आखिरी दिन शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक समां बंधा रहा। जायरीन जहां कब्बालों द्वारा पेश कलामों की गहराइयों में खोकर झूमते रहे। वहीं कुल शरीफ की फातिहा के दौरान वे अपने आंसू भी नही रोक सके। जायरीन रात भर अकीदत का नजराना पेश करते रहे।

दो रोजा उर्स के आखिरी दिन भारी भीड़ उमड़ी। बाबा की दरगाह पर हाजिरी देने वालों का तांता लगा रहा। फातिया ख्वानी के साथ दरुदो सलाम को पेश किया गया। महफिले शमां की शुरूआत कुरान पाक की आयत पढ़कर  मौलाना इमरान ने की। जिसके बाद कब्बाली का  शानदार मुकाबला अनीस नबाब और गीता चिश्ती के बीच शुरू हुआ। दोनों ही कव्वालो ने अपने बेहतरीन कलामों का मुजाहरा किया। जिनकों सुनकर श्रोता झूमने पर मजबूर हो गये।

मुकाबले की शुरूआत कव्वाल अनीस नबाब ने ख्वाजा पिया की शान में मनकावत पढ़कर की \  इस दौरान उन्होंने पढ़ा – सोने के कलश वाले ख्वाजा, मोरे अंगना में तू आ जा | जबाबी मुकाबले में गीता चिश्ती ने भी अपने कलाम से करारा जबाब दिया। जिसमें उन्होंने नात पेश करते हुए कहा मैं तो दीवानी हो गई ख्वाजा की,मस्तानी हो गई

इसके बाद उन्होंने कौमी एकता पर बल देते  पढ़ा कि नफ़रत मिटा के दिल से तुम करदो-ऐ-एलान,हाथों से न छोड़ेंगे-चाहे गीता हो या कुरान। इस बेजोड़ मुकाबले को सुनने के लिए लोग अपनी जगह पर डटे रहे और अपनी फरमाइश के मुताबिक कलाम सुनते रहे। इस बीच वह रूहानी मंजर आया जब अकीदतमंदों की आंखों से आंसुओं का सैलाब बह उठा। बाबा की कुल शरीफ की फातिहा के दौरान लोग भावुक हो उठे। जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर के आयोजन किये गये। जिसमें जमकर लंगर को छका गया। उर्स में आये हुए मेहमान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी,पूर्व चेयरमैन विजय चौधरी,जलील बॉम्बे,कैलाश प्रजापति,कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया,अशरफ खान,मनुराज तिवारी के अलावा किन्नर दिव्या तिवारी 

का चीफ कंट्रोलर हाफिज अब्दुल जब्बार और कमेटी के अध्यक्ष अनुभव चतुर्वेदी ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन पप्पू थापा ने अपनी मुहावरेदार भाषा शैली से किया। इस दौरान गुलशेर सेठ चतेला, अहमद दरोगा जी, भिक्के खा,रईस खान,शाहिद, फिरोज कैसेट,अब्दुल रब सुनार, छोटू शाह,अकील अहमद, रिजवान खा,नजम हाशमी, पप्पू पठान सहित तमाम लोगो की उपस्थिति रही।

Leave a comment