सहकारी चुनाव में सहकार भारती का परचम लहराया

उरई। सहकारिता चुनाव में प्राथमिक कृषि एवम् ऋण सहकारी समितियों ( पैक्स  )  से लेकर जिला थोक केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार तक  के चुनाव में  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर एस एस ) के सहकारिता क्षेत्र के अग्रणी संगठन सहकार भारती का दबदबा  जिले में रहा |

शुक्रवार को  जिला थोक केंद्रीय  सहकारी उपभोक्ता भंडार की  प्रबंध समिति का निर्वाचन  चुर्खी  रोड स्थित कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी भीमसेन की देख रेख़ में संपन्न हुआ जिसमें सहकार भारती जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत  निर्विरोध सभापति एवम्  अजय कुमार महतेले उप सभापति चुने गए जबकि जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लि जालौन के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह राजावत एवम् श्रीमती पूनम सिंह उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लखनऊ  के प्रतिनिधि चुने गए | सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष राहुल समाधियां उत्तर प्रदेश सहकारी यूनियन पीसीयू के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए | उत्तर प्रदेश तिलहन सहकारी संघ लखनऊ  के लिए  संतोष कुमार  प्रजापति  तथा जिला सहकारी बैंक जालौन  के लिए नेहा उपाध्याय को प्रतिनिधि चुना गया | ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व संचालक मंडल का गठन हो गया था जिसमें उरई क्षेत्र से श्रीमती पूनम ,  राज कुमार सिंह , अजय कुमार महतेले , कालपी क्षेत्र से श्रीमती प्रतिभा पांडे,   शत्रुघ्न सिंह यादव , माधौगढ़ क्षेत्र से राकेश सिंह राजावत  , वरुण द्विवेदी कोंच क्षेत्र से शैलेंद्र कुमार कुशवाहा , नेहा उपाध्याय,  प्रमोद कुमार गौरव महाराज , जालौन क्षेत्र से राजा सिंह सेंगर , उपेंद्र सिंह राजावत को प्रबंध समिति का सदस्य चुना गया   उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित संचालक में  सहकार भारती की  प्रदेश कार्य  समिति के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर एवम् अनुसूचित  जाति रिक्त पद पर सहकार भारती के जिला मंत्री जितेंद्र भारतीय को बनाया गया |

         कल  सुबह से ही जनपद के केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा , जिले के प्रभारी प्रदेश के   कारागार राज्यमंत्री डा धर्मवीर प्रजापति  , जिला पंचायत अध्यक्ष डा घनश्याम अनुरागी ,  विधायक मूलचंद्र निरंजन,  उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा ,  जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह,  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  रामेंद्र सिंह,  सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन  सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार में पदाधिकारियों का  निर्विरोध निर्वाचन का  प्रयास किया जो  प्रयास सफल रहा । जिसमें  सहकार भारती के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत सभापति एवम् भारत विकास परिषद के पूर्व महासचिव अजय कुमार महतेले निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित हुए ।

इस मौके पर नवनिर्वाचित सभापति उपेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि  जनपद जालौन का जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लि को बुलंदियों मे ले जाना हमारा संकल्प है. जिस प्रकार पिछले कार्यकाल मे उल्लेखनीय प्रगति हुई है उसे और गति प्रदान की जाएगी. सहकारिता से आम लोगों के जीवन मे परिवर्तन लाया जा सकता है.निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सहकार भारती एवम् भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों  ने माला पहनाकर मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व संचालक लाल प्रताप सिंह युद्धवीर सिंह कंथरिया भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्य नायक क्रय विक्रय सहकारी समिति लि कोंच के सभापति अनिरुद्ध सिंह

क्रय विक्रय सहकारी समिति लि जालौन के अध्यक्ष राजा सिंह क्रय विक्रय सहकारी समिति लि उरई के अध्यक्ष हरेंद्र विक्रम सिंह क्रय विक्रय सहकारी समिति लि कालपी के अध्यक्ष सोमेश सिंह जादौन सहकारी संघ मिनौरा के सभापति श्याम करण प्रजापति सहकारी संघ रूरा सिरसा के अध्यक्ष शिव सिंह सहकारी समिति कुठौदा के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह  सहकारी समिति सहाव के अध्यक्ष मनोज सिंह सेंगर    सहकार भारती के प्रदेश सह संयोजक सतीश सिंह सेंगर पवन सिंह चौहान उपेंद्र सिंह भदौरिया सर्वेश कुमार सिंह राजकुमार गुप्ता भारतीय जनता पार्टी केपूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी  जिला महामंत्री रविंद्र सिंह परमार  मुख्य रूप से उपस्थित थे |

Leave a comment