समाधान के फोरम पर दर्ज हर समस्या का हो तार्किक समाधान , लीपापोती नहीं होगी मंजूर

कोंच-उरई |  शनिवार को तहसील सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान  एसडीएम अंगद सिंह यादव के सामने  22 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या देकर निस्तारण की गुहार लगाई जिनमें से  मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया | इस मौके पर एसडीएम कहा कि समाधान दिवस के फोरम पर दर्ज कराई जाने वाली  समस्यायों का   अधिकारी गम्भीरता से  निस्तारण करें |  इस अवसर पर सी ओ शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी , प्रभारी तहसीलदार आलोक कटियार,  ई ओ पवन किशोर मौर्य , एसडीओ अनिरुद्ध कुमार मौर्य , कोतवाली से दरोगा विवेक कुमार यादव , नदीगांव थाने से प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा,  वन विभाग से पंकज कुमार सिंह , कैलिया थाने से दरोगा राजेश यादव,  जे ई राम वीर सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे|  जन समस्याओं को दर्ज करने में मनीष कुमार , मोनू अमीन , राघवेंद्र शर्मा जुटे  रहे |

Leave a comment