ट्रेनों के ठहराव की बहाली के लिए भाजपा नेता केन्द्रीय मंत्री से मिले

कोंच-उरई |  नहर निरीक्षण भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा से   भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने मुलाकात की और उन्हे चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा |  ज्ञापन में  अवगत कराया गया है कि अब जबकि झांसी कानपुर रेल पथ के दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है तो इसका संपूर्ण लाभ रेलवे एवं यात्रियों को मिल सके इस हेतु कोरोना काल के समय से  लगभग तीन वर्ष से बंद निम्न ट्रेनों का ठहराव एट जंक्शन पर बहाल किया जाना चाहिए जिनमें ट्रेन नं 11123 व 11124 अपडाउन बरौनी ग्वालियर मेल,  ट्रेन नं 09167 व 09168 अपडाउन अहमदा बाद बनारस साबरमती एक्सप्रेस,  ट्रेन नं 11015 व 11016 मुम्बई गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस शामिल हैं |

इन सभी ट्रेनों का ठहराव एट जंक्शन पर विगत तीन वर्षों से न होने के कारण एट कोंच क्षेत्र के हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|  कोविड-19 महामारी के पहले इन सभी ट्रेनों का स्टापेज एट जंक्शन पर होता था। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कोंच के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता , बार संघ अध्यक्ष हरि सिंह निरंजन एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सोनी,  अभिमन्यु सिंह आदि लोग उपस्थित रहे |

Leave a comment