कालपी-उरई | रविवार को क्षेत्राधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी की अध्यक्षता में व्यापारिक संगठनो के सदस्यों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक मे दुकानों तथा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की रणनीति तैयार की गई।

कोतवाली के सभागार में  प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, एडिशनल इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ की मौजूदगी में आयोजित बैठक में  बोलते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का  पुलिस प्रशासन प्राथमिकता से निदान करेगा। उन्होंने बताया कि जान माल की सुरक्षा के लिए सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराएं, सीसीटीवी कैमरों का रुख सड़क की तरफ होना चाहिए। जिससे सारी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सके। इस अवसर पर व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में प्रकाश डाला। सर्राफा व्यापारियों ने अवगत कराया कि हम लोग किसी का भी सोना चांदी या जेवरात खरीदते हैं, तो यह नहीं पता चल पाता है माल चोरी का है या ईमानदारी का | फिर भी  व्यापारियों को पुलिस उठा ले जाती है। इसके लिए उचित व्यवस्था बनाने की मांग की गई। व्यापारियों की मांग पर एडिशनल इंस्पेक्टर ने बताया कि टरननगंज बाजार की सड़कों में तिरछी ऑडी ठिलिया, गाड़ियां तथा ट्रैक्टर के खड़े होने पर रोक लगाई जाएगी ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो सके। मीटिंग का संचालन प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने किया  | उन्होंने कहा  कि व्यापारियों की हर समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा तथा उसका समाधान भी कराया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भी कानून तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में  सहयोग की अपेक्षा की है।

बैठक में जय खत्री, दिनेश चौधरी, रविंद्र नाथ गुप्ता, रामआसरे सोनी, गोविंद सोनी समेत दर्जनों व्यापारियों ने उपस्थित होकर विचार प्रकट किए।

Leave a comment