कालपी-उरई |   हाईवे के दुर्गा मंदिर चौराहे पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ पा रही है, रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ राहगीर बुरी तरीके से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ जिसे एट में पकड़ लिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा कालपी के मोहल्ला हरीगंज के रहने वाले 55 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र रज्जन किसी  काम के सिलसिले में दुर्गा मंदिर चौराहे के पास खड़े  थे, तभी कानपुर से झांसी की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने राजेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेंद्र कुमार घायल हो गए |  आसपास के लोगों के ने राजेंद्र कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । चिकित्सकों के द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद नाजुक हालत में राजेंद्र कुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के लिए भेज दिया गया। इस दुर्घटना के बाद चौराहे पर अफरा तफरी मच गई, इसी का फायदा उठा कर चालक अपने ट्रक को भगा ले गया। पुलिस की सूझबूझ से दुर्घटनाकारी ट्रक को एट में पकड़ लिया गया।

Leave a comment