कालपी- उरई |  कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धर्मपुर में किशोरी के साथ छेड़खानी करने की घटना को अंजाम देने वाले नामजद आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया  है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते महीने उक्त गांव में किशोरी के साथ आरोपी रामबाबू पुत्र लालाराम के द्वारा छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया था, पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ कालपी कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 161/23 धारा 354 का 506 आईपीसी तथा 7/8 पाक्सो  एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सिंहदार सिंह के द्वारा की जा रही थी। रविवार को  मुखबिर के द्वारा सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक सिंहदार सिंह ने आलमपुर बाईपास के पास घेराबंदी करके आरोपी श्याम बाबू को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखा पढ़ी करके सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया।

Leave a comment