उरई | पुलिस अधीक्षक ने थानों की तैनाती में आंशिक फेरबदल किया है | रामपुरा का नया प्रभारी शशिभूषण सिंह को बनाया गया है |

   रामपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की ढीली पकड से एस पी नाराज बताये जा रहे थे | आज रामपुरा के थाना प्रभारी राजीव सिंह वैस को हटा कर चुर्खी भेज दिया गया है जबकि चुर्खी में लूप लाइन में दिन गुजार रहे तेज तर्रार शशि भूषण सिंह को अब रामपुरा थाने की कमान सौंप दी है | शशि भूषण पहले एट के प्रभारी के रूप में दबंग और साफ़ सुथरी छवि के कारण एस पी की पसंद माने जाते थे जिन्हें विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं से टकराव के चलते उन्हें कुछ दिन के लिए महत्वहीन चुर्खी थाने में भेजना पड़ गया था | रामपुरा से राजीव सिंह वैस को अब चुर्खी भेज दिया गया है |  

Leave a comment