कालपी –उरई | उप जिलाधिकारी के के सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, लेखपालों तथा राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में सीमा द्योतक चिन्ह के पत्थरों को स्थापित करने का कार्य गतिशीलता से शुरू कर दिया गया है | पहले दिन उच्च अधिकारियों के साथ तीन ग्रामों में पत्थर स्थापित करने का काम किया गया |
तहसीलदार ने कहा कि डेढ़ दर्जन ग्रामों में सीमा द्योतक चिन्ह लगाने व पत्थर स्थापित करने का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि रायपुर , गढ़वा ,बैरई गांव से यह काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि सीमा में स्थापित करने वाले पत्थर बहुत ही आकर्षक तथा मजबूत हैं | पत्थरों को तेजी से स्थापित करने के लिए काम चल रहा है | उन्होंने बताया कि पहले चरण में डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामों में सीमा द्योतक चिन्ह के पत्थर स्थापित कराए जा रहे हैं| इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य ग्रामों में भी काम शुरू कर दिया जाएगा | नायब तहसीलदार राजेश कुमार पाल समेत क्षेत्रीय लेखपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे |






Leave a comment