उरई | जालौन कस्बे में 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कट आत्मह्त्या कर ली | जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसके घर पहुँच कर शव को सीलबंद कराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया |

   प्राप्त समाचार के जालौन क़स्बे के मुहल्ला चिमन दुबे में 24 वर्षीय केशव विश्वकर्मा ने घर के अन्दर की कुंडी लगा ली और रस्सी से फांसी लगा कर गला घोंट लिया | रवि के माता पिता दोनों की मौत पहले ही हो चुकी है | उसके पिता ने भी आत्महत्या की थी | उसका विवाह अभी तक नहीं हुआ था | केशव घर में अपने छोटे भाई के साथ रहता था | वह ड्रायवरी करता था जबकि छोटा भाई फर्नीचर की दुकान पर बैठता था जो पिता ने जब वे ज़िंदा थे , खोली थी | आस पड़ोस वालों ने बताया कि पिछले 10 दिन से वह तनाव में देखा जा रहा था जिसकी वजह किसी को नहीं बताता था |

Leave a comment