कोंच-उरई।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज जन्मदिवस को भाजपा परिवार ने दर्पण कार्यशाला में प्रतिभागी बच्चों के साथ धूमधाम से मनाते हुये मिष्ठान और फलों का वितरण किया। इसमें भाजपा के नगर अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
कमला नेहरू बालिका इण्टर काॅलेज में दर्पण संस्था द्वारा संचालित ग्रीष्म कालीन कार्यशाला में प्रतिभागी बच्चों के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता मेें आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यशाला में प्रतिभागी बच्चों ने बोर्ड पर मुख्यमंत्री का एक आकर्षक चित्र बनाया जिसकी सभी ने सराहना की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगो ने ईश्वर से मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राजेन्द्र दुबे ने किया। दर्पण कार्यशाला के संयोजक ऋषि झां, डा. मृदुल दांतरे, अरूण कनकने आदि ने कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रभंजन गर्ग, अनिल अग्रवाल, मनीष नगरिया, धर्मेन्द्र राठौर, प्रदीप वर्मा, राघवेन्द्र निरंजन, नरेन्द्र विश्वकर्मा, इलयास मकरानी, मुकेश राठौर, सौरभ झां, निखिल सोनी, गब्बर आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर काॅलेज परिसर में भाजपा परिवार में वृक्षारोपण भी किया







Leave a comment