समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों के ऊर्जावान लोगो को बूथ स्तर तक जोड़ने की छिड़ेगी मुहिम


उरई।
समाजवादी पार्टी के इकलास पुरा रोड स्थित जिला कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में हुयी जिसका संचालन महेश द्विवेदी सर ने किया। बैठक में पार्टी के नवनिर्वाचित सभासदों का सम्मान किया गया वहीं बूथ कमेटियों के गठन, सक्रिय सदस्यों की कापियां जमा कराने और सक्रिय सदस्य बनाने की वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण आदि बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमारा परिवार है और साईकिल सिम्बल सम्मान। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को छोड़कर पार्टी के लिये काम करें। उन्होंने पार्टी नेताओं से अपील की कि जो नये लोग पार्टी से प्रभावित है उनके नाम पार्टी कार्यालय में पहुंचा दें ताकि उन्हें भागीदारी देकर सम्मानित किया जा सके।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों के ऊर्जावान लोगो को पार्टी के साथ जुड़ने के लिये पे्ररित किये जाने की जरूरत है हर माह पार्टी की खुली बैठक जिला स्तर के साथ साथ ब्लाॅक और विधान सभा स्तर तक आयोजित की जायेंगी। उन्होंन कहा कि बूथ स्तर की कमैटियों का गठन जून के अन्तिम सप्ताह तक पूरा कर लिया जायेगा ताकि सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी जा सके। सभासदों के सम्मान के बाद महिला सभा की जिलाध्यक्ष की कुसुम सक्सेना के पति, राकेश विश्वकर्मा के पिता, लालता यादव के पुत्र के निधन पर शोक जताया गया। उड़ीसा के बालासर में हुयी ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सभी दिवंगतों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस मौके पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री नारायणदास अहिरवार, पूर्व उपाध्यक्ष मानसिंह वर्मा, प्रदीप दीक्षित, अतर सिंह राठौर, वीरेन्द्र सिंह यादव, जैनुल आब्दीन, महेश द्विवेदी सर, अशोक गुप्ता महाबली, शाकिर अली कदौरा, अजहर बेग, जमालुद्दीन, अमर सिंह चन्देल, अजीत यादव, महेन्द्र कठैरिया, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख कदौरा विनोद यादव, जिला पंचायत सदस्य कृष्णकुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a comment