उरई।
पुत्री के साथ दुष्कर्म से व्यथित युवक ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इस मामले मंे पुलिस की भूमिका को सवालों के दायरे में लाये जाने से बवंडर हो गया। मृतक के परिजन उसका शव एस0पी0 के मौके पर न आने तक उठने न देने पर अड़े हुये थे। उन्हें किसी तरह समझाया गया। मामले की जंाच सी0ओ0 को सौंपी गयी है। उन्हें रिपोर्ट सौपने के लिये 24 घण्टे का वक्त दिया गया है।
मामला एट थाने के अकोढ़ी गांव का है। 35 वर्षीय मृतक लुधियाना पंजाब में रहकर पानी पूड़ी का धंधा घर चलाने के लिये करता था। इस दौरान उसने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को गांव में ही दादा दादी के पास रख दिया था। इस बीच एक दिन पास के धुरट गांव के देवेन्द्र और उसकी पत्नी किशोरी को फुसलाकर दूसरे के घर में ले गये जो सुनसान पड़ा था। वहां उन्होंने उसे उरई के अपने परिचित लड़के के साथ बाध्य करके लिटा दिया जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जन चर्चा के अनुसार इसके चलते किशोरी को गर्भ रह गया जिसकी जानकारी जब गांव लौटने पर उसके माता पिता को हुयी तो पहले तो लोक लाज के भय से वे किंकर्तव्यविमूढ़ बने रहे। इस दौरान गांव के कुछ अन्य लोगो को यह बात पता चली तो उन्होेंने माता पिता पर दुविधा छोड़कर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिये दबाव बनाया। एक दिन पहले किशोरी की मां ने थाने में आरोपितों को नामित करते हुये तहरीर दी थी। उधर उसका पिता इस घटना से बुरी तरह व्यथित और बेचैन था और इसी अवसाद में उसने रात में घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगो को उसके आत्मघाती कदम की जानकारी होने पर मामले नेे तूल पकड़ लिया। जिसके चलते कई थानों का फोर्स शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात करना पड़ गया।
पुलिस ने बताया है कि उक्त मामले में पाक्सों एक्ट और आई0पी0सी0 की धारा 376 व 120 भी का अभियोग कायम किया गया है। मुख्य आरोपी डोलू उर्फ मानवेन्द्र निवासी देविका गेस्ट हाउस के पास उरई के बारे में पता चला कि वह पहले से जेल मे बंद है इसलिए उसे रिमांड पर लेने की बात कही गयी। सहअभियुक्त देवेन्द्र अहिरवार व लक्ष्मी पत्नी देवेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एस0पी0 ने कोंच के क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी को इस मामले में थाने की भूमिका की जांच सौंपी है और 24 घण्टे के अन्दर रिपोर्ट देने को कहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच में दोषी पाये जाने पर पुलिसजनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment