उरई।
गजनेर कानपुर देहात में ईट भट्टे पर मजदूरी कर रहे कालपी के युवक को सांप ने काट खाया जिसे गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
युवक कस्बा कालपी के मोहल्ला रामचबूतरा का रहने वाला था। वह काफी समय से ईट भट्टे पर काम करता था। युवक को भट्टे पर सर्पदंश से हालत बिगड़ने पर कालपी में लाकर सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाॅक्टरों द्वारा उसके इलाज का प्रयास विफल रहा। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।






Leave a comment