उरई |

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद जालौन की बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में ऐडेड संवर्ग के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा के आवास पर आयोजित की गयी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया। बैठक में प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जारी आंदोलन कार्यक्रम के क्रम में जिला संघर्ष समिति का गठन किया गया।

संघर्ष समिति में राजदेवर को अध्यक्ष, संयोजक अरविंद स्वर्णकार, सह संयोजक विकास कुमार, सदस्य प्रदीप सिंह चौहान,  उपेन्द्र शर्मा, इलयास मंसूरी, मनोज बाथम, योगेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र त्रिपाठी, इनाम उल्ला अंसारी, तनवीर अहमद, राकेश कुमार, राजेश गोस्वामी, अम्बरीश कुमार, अखिलेश कुमार रजक को बनाया गया है। 

प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा महानिदेशक स्कूल शिक्षा को दिए गए ज्ञापनों में अंकित शिक्षक समस्याओं का निराकरण न होने के कारण सात चरणों के आंदोलन कार्यक्रम की घोषणा की गयी है, जिसके क्रम में तीसरे चरण में दिनाँक 20 जून को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ज्ञापन भेजा जाएगा, 21 जून को टाउन हॉल से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक शांति मार्च निकाला जाएगा व 22 जून को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।

जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष राज देवर ने शिक्षकों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होकर आंदोलन में सहयोग करें।

बैठक में मुहम्मद अय्यूब, विजय तिवारी, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment