बच्चों को काम पर लगाना अपराध, मुख्य बाजार में कई विभागों ने मिलकर चलाया जागरूकता अभियान


उरई।
महिला कल्याण, पुलिस और श्रम विभागों व चाइल्ड लाइन के द्वारा बुधवार को मुख्य बाजारों में बाल श्रम पर रोक के लिये जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों में काम कर रहे 4 बच्चों को हटाया गया।
भगत सिंह चैराहे से स्टेशन रोड, राठ रोड आदि स्थानों पर चलाये गये इस अभियान से बाल मजदूर रखने वालों में हड़कम्प मचा रहा। बाल संरक्षण अधिकारी जूली खातून ने इस दौरान दुकानदारों व आस पास के लोगो को बताया कि बच्चों से काम कराना न केवल अनैतिक है बल्कि अपराध भी है इसलिये 18 वर्ष से कम की उम्र के किसी भी बालक या किशोर को काम पर न रखें। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। वे शिक्षित होंगे तो ही देश तरक्की करेगा इसलिए सस्ते श्रम के लालच में बच्चों को काम पर लगाकर अपराधी न बनें। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना चाहिए। अभियान में महिला कल्याण विभाग से जूली खातून, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश व वीर सिंह, आउटरीच वर्कर पदमाकर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा, रोहित दीक्षित, बाल कल्याण समिति से गरिमा पाठक, एंटी ह्यूमन टैªफिकिंग यूनिट के प्रभारी अनिल कुमार, हेड कांस्टेबिल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबिल सुनील, कांस्टेबिल सुभनीत, विशेष किशोर पुलिस इकाई से प्रभारी बलराज शाही, जीएल यादव, महिला कांस्टेबिल माधवी और चाइल्ड लाइन से कोआॅर्डिनेटर आरती, राहुल आदि शामिल रहे।

Leave a comment