कोंच-उरई।
कोतवाली परिसर में खेड़ा चौकी के प्रभारी खेमचन्द वर्मा का विदाई समारोह प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें कोंच कोतवाली के समस्त पुलिस परिवार ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और स्मृति चिन्ह् प्रदान किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव व एसएसआई लाल बहादुर यादव ने खेमचन्द वर्मा के शांति व्यवस्था के संबंध में योगदान को सराहा। मंडी चौकी के प्रभारी नरेन्द्र सिंह, भेंड़ चौकी के प्रभारी शिवनारायण वर्मा, सुरई चौकी के प्रभारी शिवशंकर सिंह, सागर चौकी के प्रभारी संजय सिंह पाल आदि ने भी उनके कार्य को विभाग के लिये एक मिसाल बताया। दरोगा सर्वेश कुमार यादव ने कहा कि वे एक सरल और ईमानदार व्यक्तित्व हैं जिनके सानिध्य से हम लोगोें को हमेशा सीख मिलती रही है। उप निरीक्षक सचिन शुक्ला, मंसूर अंसारी, विवेक कुमार यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर दीवान यतेन्द्र सिंह यादव, राजकुमार सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विवेक कुमार यादव, राजा भईया, आदेश सिंह यादव, आदित्य शाहू, सुरेन्द्र सिंह यादव, राकेश कुमार, सत्येन्द्र ंिसंह राजपूत, अनूप कुमार, पुष्पेन्द्र यादव, अमित कुमार, निखिल पटेल आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment