
कोंच-उरई।
केन्द्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नारे के तहत नगर के बाबू पैलेस में भाजपा किसान मोर्चा की अगुआई में संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। माधौगढ़ के विधायक मूल चन्द निरंजन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष महेन्द्र सोनी लला और बादाम सिंह कुशवाहा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। संचालन विकास पटेल ने किया।
इस अवसर पर लाखन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश का जितना विकास पिछले 9 सालोें में हुआ वह बेमिसाल हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की योजनाओं में सरकार ने बिचैलियों के दखल को समाप्त कर पूरा लाभ सीधे उन तक पहुंचाने की व्यवस्था की। स्वच्छ प्रशासन हमारी सरकार का पहले दिन से ही ध्येय रहा है और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देकर मोदी सरकार ने इसे साकार करके दिखा दिया हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण आज दुनिया में भारत का अलग तरह से सम्मान हो रहा है जिस पर हम सभी को गर्व करना चाहिये।
दीपक गर्ग, दंगल सिंह यादव, नरेन्द्र विश्वकर्मा, जमील अंसारी, सौरभ पुरवार, ऋषि अग्रवाल, सुभम राजावत, मोहित यादव, राज चैहान, विकास दुबे, आदित्य पाण्डेय, सौरभ परिहार, गौरव परिहार, अनूप खरे, अनिल गोस्वामी, पप्पू राजा पटेल, नरेश कुशवाहा, रामजी लाल, राहुल कुशवाहा, राघवेन्द्र यादव, राजकिशोर पांचाल, भगवानदास राठौर आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment