चतुर्थ कोंच फ़िल्म फेस्टिवल के पहले चरण की हुई शुरुआत
कोंच-उरई | कोंच को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने एवं शहर सिनेमा व गांव कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने जैसे विभिन्न उद्देश्यों के साथ सृजित कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के चतुर्थ वर्ष में चतुर्थ संस्करण की ऑनलाइन परफॉर्मेंस से शुरुआत हुई। इस वर्ष फेस्टिवल को चार चरणों मे विभाजित किया गया है।
फेस्टिवल में आज प्रथम चरण के अंतर्गत प्रतिभाओं ने मेरी बैठक मेरा मंच का सूत्र अपनाकर अपनी अपनी बैठक से वर्चुअल प्रस्तुति कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में दी। फेस्टिवल की शुरुआत संस्थापक/संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने मध्यप्रदेश के खजुराहो स्थित मंतगेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रतिभाओं को मुकम्मल मंच पर प्रदान करने की प्रार्थना कर की। फेस्टिवल में मुंबई ,लखनऊ और कानपुर की प्रतिभाओ के द्वारा आज प्रस्तुति दी गई।
संस्थापक/संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि फेस्टिवल से विभिन्न शहरों की प्रतिभाएं निरन्तर जुड़ रही है जिससे कोंच को प्रमोट करने एवं शहर सिनेमा एवं गांव कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने के संकल्प को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में ऑनलाइन परफॉर्मेंस करने वाली प्रतिभाओं को कोंच क्षेत्र के लिए योगदान देने वाली स्मृति शेष विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके नाम से ही सम्मानित किया जाएगा।







Leave a comment