उरई | चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच एट थाने की कमान के लिए पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने के पी सरोज पर भरोसा जताया है | उन्होंने आज कार्यभार सम्हाल लिया |
एट क्षेत्र में रेप पीडिता के पिता द्वारा आत्महत्या करने के चलते तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल गौतम और उप निरीक्षक अशोक कुमार के निलम्बन के बाद पुलिस अधीक्षक की निगाह इस थाने के लिए सूझबूझ वाले इंस्पेक्टर को तलाशने पर थी जिसमें उन्होंने के पी सरोज को चुना | नतीजतन उन्हें बीती रात सिरसाकलार से एट थाना जाने का फरमान जारी हो गया |
के पी सरोज को अब एस पी की अपेक्षा पर अपने को खरा साबित करना होगा | उन्हें अकोड़ी मामले की छाया से अपने थाने को उबारना है जिसके लिए उन्होंने तत्काल ही क्षति प्रबंधन के कार्य किये हैं | अपनी पहली स्टाफ मीटिंग में उन्होंने अपने सहयोगियों को शान्ति व्यवस्था और अपराध उन्मूलन के लिए नए मनोबल के साथ जुट जाने को प्रेरित किया |







Leave a comment